फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी के नाम रहा खिताबी मुकाबला

Wed, 30 Oct 2013 10:53 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल डीएवी कॉलेज के नाम रहा। डीएवी की टीम ने आटोनामस कॉलेज ऋषिकेश को 20-10 के भारी अंतर से पराजित कर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को पीजी ऑटोनामस कालेज के खेल मैदान में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन गढ़वाल विवि से संबद्ध पांच महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। पहला मैच पीजी कॉलेज ऋषिकेश और अगस्त्यमुनि के बीच हुआ, जिसमें ऋषिकेश ने अगस्त्यमुनि को 10-3 के अंतर से शिकस्त दी।

दूसरा मैच में एसजीआरआर देहरादून ने बिड़ला परिसर श्रीनगर की टीम को 13-3 के अंतर से पराजित किया। इसी प्रकार पहला सेमीफाइनल मुकाबला डीएवी कॉलेज देहरादून और पीजी कॉलेज गोपेश्वर के बीच हुआ, जिसमें डीएवी के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 22-09 के अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में पीजी कॉलेज ऋषिकेश ने एसजीआरआर दून को 11-08 से पराजित किया। कॉलेज के प्राचार्य डा. पीएस मखलोगा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


मौके पर डा. एनके शर्मा, डा. बीएन गुप्ता, डा. आशीष शर्मा, पूनम रावत, डा. दयाधर दीक्षित, डीपी रतूड़ी, ओमवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें