- सनातन धर्म मंदिर में आयोजित की गई बैठक
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। गो सेवा समिति की ओर से निर्मित गोशाला के एक वर्ष पूर्ण होने पर सनातन धर्म मंदिर में 11 खतों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में गोशाला स्थल पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में 11 खतों के प्रत्येक परिवार गोशाला के लिए सौ रुपये योगदान करेंगे, इसका निर्णय भी लिया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में समिति ने खत के लोगों से गोशाला में योगदान देने की अपील की। समिति के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि गोशाला के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें खत के लोग समिति का बढ़चढ़कर के सहयोग करेंगे। विधायक निधि से चकराता मोटर मार्ग से गोशाला तक संपर्क मार्ग के लिए चार लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिसका कार्य समिति अपनी देखरेख में कराएगा।
इस मौके पर पूर्व डीआईजी जगत राम जोशी, जगमोहन सिंह चौहान, अमर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, भीम दत्त वर्मा, सूरत सिंह तोमर, रण सिंह चौहान राजेंद्र बिष्ट, कृपाल सिंह चौहान, कुंदन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।