देहरादून से दिल्ली के लिए बीएस-4 मॉडल की वॉल्वो बसों का संचालन शुरू हो गया है। दिल्ली सरकार द्वारा ग्रैप-4 हटाए जाने के सात दिनों के बाद दिल्ली के लिए प्रतिबंधित बसों का संचालन शुरू हो गया है।
दिल्ली सरकार ने इसी महीने की 24 तारीख को ग्रैप-4 पॉलिशी के तहत बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों पर लगी पाबंदिया हटा दी थी। इसके बाद भी उत्तराखंड परिवहन निगम ने बसों का संचालन शुरू नहीं किया था। अधिकारियों की ओर से संचालन शुरू न किए जाने के पीछे की वजह ठंड की वजह से पर्याप्त यात्री न मिलना बताया जा रहा था।
Dehradun Accident: चकराता में हरियाणा के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, सवार थे आठ लोग, मची चीख पुकार
लेकिन अब 31 दिसंबर से दिल्ली के लिए प्रतिबंधित वॉल्वो बसों का संचालन शुरू हो गया। इस पर ग्रामीण डिपो के एजीएम राजीव गुप्ता ने बताया कि ग्रैप के तहत दिल्ली के लिए 23 वॉल्वो बसों का संचालन बंद था। अब सभी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें लगवाई जाएंगी।I