फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स के साथ बुआई करने वाले बैल चोरी

Thu, 30 Jun 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
the bull sowing with england's Prince Charles theft - फोटो : file photo
विज्ञापन
इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स ने देहरादून के नवधान्य फार्म में किसान बनकर जिस लालू और धोरिया के साथ जौ का बीज बोया था वे लालू और धोरिया नामक दोनों बैल सोमवार की रात चोरी हो गए। इनके अलावा बैलों की एक और जोड़ी नवधान्य फार्म गायब हो गई है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के राजकुमार चार्ल्स सात नवंबर 2013 को दून के रामगढ़ गांव आए थे। यहां स्थित नवधान्य जैविक फार्म में उन्होंने लालू और धोरिया बैलों के साथ जौ की बुआई की।

करीब सवा घंटे चार्ल्स खेत में रहे और प्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं नवधान्य की संस्थापक डॉ. वंदना शिवा से उन्होंने किसानों के बारे में जानकारी ली थी।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस में इसकी रिपोर्ट लिखाई गई

नवधान्य के कार्यकारी निदेशक डॉ. विनोद भट्ट ने बताया कि प्रिंस चार्ल्स ने जिस बैल की जोड़ी से सात नवंबर 2013 को नवधान्य फार्म पर हल चलाया था, बैलों की वह जोड़ी एवं एक अन्य जोड़ी सोमवार की रात फार्म से चोरी हो गई है।

स्थानीय पुलिस में इसकी रिपोर्ट लिखाई गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर उन्हें शीशम बाड़ा के जंगल से शिवालिक की पहाड़ियों से ले गए हैं। 

मंत्री के चुलबुल पांडे का भी नहीं चला पता 
दून में वर्र्ष 2013 में शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के यमुना कालोनी स्थित आवास से चुलबुल पांडे (मंत्री की गाय का बछड़ा) चोरी हो गया था। उसे शौकरु के नाम से भी पुकारा जाता था। मंत्री की गाय के इस बछड़े की काफी ढूंढ खोज की गई, लेकिन उसका आज तक कुछ पता नहीं चला। 

published by : nirmala suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें