फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी घुसपैठ की आशंका के चलते भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, तस्वीरें...

Wed, 25 Jan 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
1 of 5
ssb - फोटो : amar ujala
गणतंत्र दिवस पर सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की आशंका को लेकर बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रख रहे हैं। एसएसबी ने भी पेट्रोलिंग और बॉर्डर पर सघन चेकिंग शुरू कर दी है। गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की और घुसपैठ की खुफिया सूचना के बाद सुरक्षा तंत्र खासा सतर्क हो गया है। आतंकी देश से लगी किसी भी सीमा से घुसपैठ कर सकते हैं। इस सूचना के बाद बॉर्डर पर तैनात विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
ssb
सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि गणतंत्र दिवस क्षेत्र में आंतरिक सुरक्षा के साथ ही बॉर्डर पर तैनात एसएसबी, पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है। आवाजाही कर रहे लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है। होटलों में भी नियमित रूप से चेकिंग कर ठहरने वालों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। राष्ट्रीय संपत्तियों समेत धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। टनकपुर पावर स्टेशन की सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ को भी सतर्क रहने को कहा गया है। एसएसबी की 57वीं वाहिनी की सी कंपनी के जवानों ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग की।
 
विज्ञापन

3 of 5
ssb
नेपाल सीमा में डॉग स्क्वॉयड से सघन निगरानी हो रही
चंपावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी ने विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में अपनी निगरानी और चाक-चौबंद कर दी है। ठूलीगाड़ में स्थित बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) पर वाहनों, नागरिकों की आवाजाही पर डॉग स्क्वॉयड के माध्यम से सघन निगरानी रखी जा रही है। वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट राजीव भट्ट के निर्देशन में सभी बीओपी में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।
 

4 of 5
ssb
भारत-नेपाल और खटीमा सीमा पर 24 घंटे पेट्रोलिंग
धनुषपुल स्थित एसएसबी की 57वीं वाहिनी की डी कंपनी जंगली और चोर रास्तों पर दिन-रात निगरानी कर रही है। कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर ऊधमसिंहनगर की खटीमा से लगी सीमा पर भी अनजान, संदिग्धोंपर पैनी नजर रखी जा रही है। भारत-नेपाल के बीच बनबसा बैराज से होकर जाने वाला मार्ग (पिलर नंबर सात) ही वैधानिक मार्ग है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ssb
दोनों देशों के बीच इसी मार्ग से वैधानिक व्यापार संभव है। इसलिए धनुषपुल, गढ़ीगोठ से नेपाल को जाने वाले मार्ग पर एसएसबी को प्रतिबंधित सामान जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। डी कंपनी के प्रभारी कमांडर एएसआई आन सिंह बिष्ट ने बताया कि एसएसबी जवान स्वयं सतर्क हैं। ग्रामीणों से भी अनजान लोगों की सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें