फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में मोदी संग जगमगाएंगे भाजपा के ये 40 ‘स्टार’

Wed, 25 Jan 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : file photo
भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के लिए अपने स्टार प्रचारक तय कर दिए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर सहित केंद्र और प्रदेश के तमाम दिग्गज नेताओं का नाम सूची में शामिल है।
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : पीटीआई
40 स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के बागियों को भी तरजीह मिली है। इसके अलावा टिकट नहीं पाने वाले विधायक तीरथ सिंह रावत को स्टार प्रचारकों में शामिल कर पार्टी ने बागियों शांत करने का संदेश भी इस सूची से दिया है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश में 27 जनवरी से केंद्रीय नेताओं का प्रचार अभियान के लिए आना शुरू हो जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
उमा भारती (फाइल फोटो)
भाजपा ने स्टार प्रचारक घोषित कर अपने नेताओं की जनसभाएं, रैलियां तय करना शुरू कर दी हैं। सूत्रों की मानें तो 27 जनवरी को केंद्रीय मंत्री उमा भारती चमोली जनपद में जनसभाओं को संबोधित कर सकती हैं। साथ ही अन्य बड़े केंद्रीय नेताओं के दौरे भी तय किए जा रहे हैं।
 

4 of 7
PM MODI RALLY - फोटो : Self
पार्टी के पास पीएम नरेंद्र मोदी की संभावित जनसभाओं की अभी सहमति नहीं पहुंची है। पीएम की रैली अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में संभव है। प्रदेश भाजपा की ओर से उनकी चार रैलियां करवाने की बात जरूर सामने आई है। सभी केंद्रीय मंत्रियों की जनसभाएं भी होनी हैं, जिनका कार्यक्रम जल्द जारी होगी।
 
विज्ञापन

5 of 7
रैली - फोटो : amar ujala
पार्टी अपने स्टार प्रचारकों में तीरथ सिंह रावत को शामिल कर चुकी है, लेकिन उनका चौबट्टाखाल से टिकट काट दिया है। जानकार बताते हैं कि स्टार प्रचारक उसी को बनाया जाता है, जिसमें वोट खींचने का आकर्षण होता है। स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के बाद पार्टी नेताओं में यह भी कानाफुसी होने लगी है कि एक ओर पार्टी उनको अपनी विधानसभा में जीतने के लायक नहीं समझ रही तो दूसरी तरफ प्रदेश में आकर्षण मान रही है। एक खेमा यह भी मान रहा है कि तीरथ की नाराजगी कम करने के लिए पार्टी उनका ओहदा बढ़ा रही है। साथ ही जिन तीन विधायकों महावीर रांगड़, विजय बड़थ्वाल और चंद्रशेखर का टिकट कटा है, उनको भी पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि भविष्य उनको नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : AmarUjala
पार्टी ने स्टार प्रचारक सूची में पूर्व विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत को शामिल कर उनका केंद्रीय नेतृत्व में बढ़ा कद साबित किया है। विधायक मदन कौशिक पहले भी स्टार प्रचारकों में रहे हैं। हालांकि, विधायकों में तीरथ के अलावा केवल वही सूची में शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
यह हैं स्टार प्रचारक
केंद्रीय नेता - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,  प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, थापरचंद गहलोत, रविशंकर प्रसाद, राधा मोहन सिंह, उमा भारती, जनरल वीके सिंह, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी और अनुराग ठाकुर।केंद्रीय संगठन - राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, संगठन सहमंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू।
राज्यों के सीएम - हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान। 
प्रदेश के नेता- प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सतपाल महाराज, माला राज्यलक्ष्मी शाह, बलराज पासी, मदन कौशिक, तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरक सिंह रावत, संजय कुमार, महामंत्री नरेश बंसल और गजराज सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें