फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटन बाजार में दुकानों के बोर्ड व छज्जों का टेंडर जल्द किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर सुुनील उनियाल गामा और विधायक राजपुर खजान दास की मौजूदगी में शनिवार को स्मार्ट सिटी विभाग और व्यापारियों की बैठक में पलटन बाजार में चल रहे वर्तमान व भावी कार्यों पर चर्चा की गई। विभाग ने स्क्रीन के माध्यम से भावी योजनाओं से व्यापारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

साथ ही फसाड योजना के साथ ही अन्य कार्यों पर चर्चा की गई। मेयर व विधायक ने स्मार्ट सिटी विभाग को कार्यों को सही और तेजी से पूरा करने और व्यापारियों के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने जल्द ही पलटन बाजार में दुकानों के बोर्ड छज्जों का टेंडर करने की मांग की। इस दौरान दून उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल गोयल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में व्यापारी वर्ग हमेशा विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों का सहयोग करता आया है और आगे भी करता रहेगा। दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि बारिश से पहले फसाड व अन्य जरूरी कार्य होने बहुत जरूरी हैं।
कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों से हमें देहरादून को आदर्श शहर के रूप में स्थापित करना है, जिससे दून का हर बाशिंदा अपने को देश का सबसे सुंदर शहर बताने में गौरव महसूस करे। महासचिव सुनील मैसोन ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी गंभीरता से अपने कार्यों को करें व व्यापारियों से जो सहयोग की अपेक्षा हो जरूर बताएं। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने जल्द ही छज्जों का निर्माण करने की मांग की। बैठक में एडीएम केके मिश्रा, जगमोहन चौहान, संदीप विरमानी, दीपांकर दत्ता, पिंकी दास, एसके जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें