फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरा टैंपो, 14 की मौत

Tue, 04 Sep 2018 06:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
uttarakhand accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से करीब सात किमी गंगोत्री की ओर सोमवार को एक टैंपो ट्रैवलर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं देहरादून लाते समय रास्ते में ही एक और बच्ची राधा ने भी दम दिया।
विज्ञापन


दुर्घटनास्थल पर पहाड़ी की खड़ी ढाल और नीचे गंगा भागीरथी के उफान के चलते शवों को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में असी गंगा घाटी के भंकोली गांव के ग्रामीण सवार थे, जो गांव के आराध्य देवता के साथ गंगोत्री धाम से गंगा स्नान कर लौट रहे थे।

हादसे की प्रत्यक्षदर्शी भंकोली गांव निवासी ममता रावत ने बताया कि रविवार को गांव के आराध्य नाग देवता के साथ करीब दो सौ ग्रामीण गंगोत्री धाम की यात्रा पर गए थे। इस धार्मिक यात्रा के जत्थे में एक टैंपो ट्रैवलर समेत 16 टैक्सी वाहन शामिल थे।
विज्ञापन

 

दोनों घायलों की हालत गंभीर

accident in uttarkashi
सोमवार को गंगोत्री से लौटते समय दोपहर करीब सवा दो बजे संगलाई और भुक्की के बीच पहाड़ी से अचानक भारी भूस्खलन हुआ। इससे पहले कुछ गाड़ियां आगे निकल गईं, लेकिन पीछे से आ रहा टैंपो ट्रैवलर भूस्खलन की चपेट में आकर करीब पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे।

हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मीनाक्षी (13) पुत्री रामवीर रावत एवं राधा (14) पुत्री रणवीर रावत सड़क से नीचे ही छिटक कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बालिकाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान में जुट गई।

शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने में इस टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। डीएम डा.आशीष चौहान, एसडीएम देवेंद्र नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल एवं पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर हुए वाहन हादसे में मृत एवं घायलों की सूची

accident in uttarkashi
गंभीर घायल
मीनाक्षी(13 वर्ष) पुत्री रामवीर रावत निवासी भंकोली(देहरादून रैफर)

हादसे में मृत ग्रामीण
रामवीर रावत(45) पुत्र स्व.इंद्र सिंह निवासी भंकोली
सकला देवी(40) पत्नी रामवीर रावत निवासी भंकोली
जगदीश रावत(59) पुत्र स्व.इंद्र सिंह निवासी भंकोली
रामप्यारी देवी(54) पत्नी जगदीश रावत निवासी भंकोली
बचन सिंह(51) पुत्र स्व.इंद्र सिंह निवासी भंकोली
विरेंद्र रावत(49) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी भंकोली
सोबेंद्र रावत(40) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी भंकोली
जसोदा देवी(42) पत्नी स्व.जयदेव सिंह निवासी भंकोली
दीपक सिंह(20), पुत्र किशन सिंहनिवासी भंकोली
अवतार सिंह(53) पुत्र धूम सिंह निवासी भंकोली
रणवीर रावत(45) पुत्र विक्रम सिंह निवासी भंकोली
सतवीर रजवार(35) पुत्र कृपाल सिंह निवासी रवाड़ा नाल्ड
राधा(13 वर्ष) पुत्री रणवीर रावत निवासी भंकोली(देहरादून रैफर)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें