फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक से छात्रा को हुआ प्यार, अकेले में मिलने पहुंची प्रेमी के घर और फिर...

Thu, 25 Jan 2018 02:07 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा और टेंपो चलाने वाले को एक दूसरे से प्यार हो गया। लड़की अकेले अपने प्रेमी के घर उससे मिलने पहुंची, इसके बाद वहां जो हुआ सबसे होश उड़ गए। टेंपो चालक और इंटर की छात्रा के प्रेम प्रसंग ने बुधवार को बखेड़ा कर दिया।

विज्ञापन


छात्रा प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची तो मामला पुलिस तक जा पहुंचा। दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण राजनीतिक संगठनों के कुछ लोग भी भड़क गए। कोतवाली में छात्रा प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। माता-पिता ने भी उसे घर ले जाने से इनकार कर दिया। अंत में पुलिस ने छात्रा को नारी निकेतन भेज दिया।

मूल रुप से पिथौरागढ़ की रहने वाली छात्रा यहां परिवार के साथ लालडांठ में किराए पर रहती है। वह इंटर की छात्रा है। उसका जवाहर नगर निवासी दूसरे समुदाय के टेंपो चालक से प्रेम प्रसंग हो गया।
विज्ञापन


छात्रा बुधवार को प्रेमी से मिलने जवाहर नगर स्थित घर पहुंची। वहां कुछ लोगों ने उसे देखा तो हंगामा हो गया। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस भी पहुंच गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर दोनों को कोतवाली लाया गया।

विज्ञापन

छात्रा के परिजनों को भी बुला लिया गया। परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की मगर वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इस बीच कुछ संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भी पहुंच गए।

उन्होंने युवक पर जबरन शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने छात्रा के बालिग होने और बयानों का हवाला देकर उन्हें समझाया। इधर, घटना स्थल बनभूलपुरा थाना का था इसलिए कोतवाली पुलिस ने दोनों को बनभूलपुरा थाने भेज दिया है।

थाना पहुंचकर छात्रा के परिजनों ने उसे घर ले जाने से इनकार कर दिया। चूंकि छात्रा की प्रेमी के साथ शादी नहीं हुई है इसलिए पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेजने का फैसला लिया। दरोगा मंगल सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है, टेंपो चालक को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें