प्रदेश के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिवाली पर प्रदेशभर में ठंड सता सकती है। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को चमोली, पिथौरागढ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके चलते पहाड़ से मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि 12 से 14 नवबंर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।