मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि टिहरी को स्मार्ट सिटी बनाने की सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। टिहरी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। कहा कि नौ साल बाद भी चांठी-डोबरा पुल का न बनना दुख की बात है, लेकिन सरकार अब इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।
सोमवार को भागीरथीपुरम में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि चांठी-डोबरा पुल निर्माण के लिए कोरियाई कंपनी को डिजाइन तैयार के लिए सलाहकार नियुक्त किया है। टिहरी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने दो-दो बार भ्रमण कर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर प्रस्ताव केंद्र को भेज दिया है।
इस मौके पर पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, घनसाली विधायक भीम लाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, शांति भट्ट, आनंदी नेगी, दर्शनी रावत, लक्ष्मी रावत, बीना सजवाण, गोपाल चमोली, राकेश राणा, राकेश लांबा, देवेंद्र नौडियाल आदि मौजूद थे।