फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार जन-गण-मन से गूंजा केदारनाथ धाम

Tue, 27 Jan 2015 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के बाद पहली बार 66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केदारधाम जन गण मन से गूंज उठा। शीतकाल में केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद यहां कोई नहीं रहता है।
विज्ञापन


इस वर्ष आपदा के बाद चल रहे पुनर्निर्माण कार्य के लिए धाम में निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) उत्तरकाशी की टीम मौजूद है। निम की उपस्थिति से धाम में पहली बार यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का संदेश पढ़कर सुनाया गया। राष्ट्रगान के बाद टीम ने भगवान केदारनाथ की पूजा की। कार्यक्रम समापन पर राज्यपाल केके पॉल की ओर से लाई गई मिठाई वितरित की गई।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में धाम में बड़ा खाना भी आयोजित किया गया। इस मौके पर निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल भी मौजूद थे।

धाम में गणतंत्र दिवस की खास बातें
-समुद्रतल से 11, 750 फीट की ऊंचाई पर स्थित है बाबा केदारनाथ धाम।
-प्रात: आठ बजे से शुरू हुआ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चला।
-कार्यक्रम के दौरान धाम में धूप खिली रही। कार्यक्रम संपन्न होने के साथ ही मौसम खराब हो गया।
विज्ञापन

केदारनाथ में सवा दो फीट बर्फ गिरी

केदारनाथ धाम में सुबह छह बजे तापमान माइनस 8.20 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार मध्याह्न 12 बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक बर्फबारी होती रही। धाम में लगभग सवा दो फीट ताजी बर्फ गिरी है।

मंगलवार को सुबह हल्की धूप निकलने के बाद मौसम बिगड़ गया। निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि मंगलवार को हेलीपैड तक गिरी ताजी बर्फ हटाने का कार्य किया गया।

हेलीपैड की सफाई की जा रही है ताकि बुधवार से फिर हेलीकॉप्टर यहां लैंड कर सके। धाम में अब तक 24 सरकारी भवनों को तोड़ने का काम किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें