फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया 20 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Sat, 17 Dec 2022 01:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

कैबिनेट मंत्री महाराज ने टिहरी बांध प्रभावित नंद गांव, गडोली, खांड आदि गांव के चिन्हित 101 परिवारों को करीब 29 करोड़ 68 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
विज्ञापन
योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को टिहरी जिला मुख्यालय को सौगात दी। उन्होंने नई टिहरी के विकास भवन में करीब 20 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: कृषि कार्य के दौरान मौत पर मिलेगा डेढ़ लाख मुआवजा, छात्रवृत्ति की राशि भी बढ़ी, ये फैसले भी पढ़ें

इसके साथ ही उन्होंने टिहरी बांध प्रभावित नंद गांव, गडोली, खांड आदि गांव के चिन्हित 101 परिवारों को करीब 29 करोड़ 68 लाख रुपये के चेक वितरित किए। वहीं, बांध प्रभावित रौलकोट गांव के 113 परिवारों को लॉटरी के माध्यम से आवासीय और कृषि भूखंड के आवंटन पत्र भी वितरित किए। प्रत्येक परिवार को 74.40 लाख रुपये की धनराशि के चेक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल सहित ब्लॉक प्रमुख आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें