फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा: नागणी में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से महिला की मौत, युवक घायल

Tue, 14 Apr 2026 06:11 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)

सार

महिला अपने बेटे के साथ नागणी आई हुई थी। वह बस में बैठने के लिए सड़क पार कर रही थी। इस दौरान वह दूसरी तरफ से आ रही बाइक की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागणी बाजार के समीप बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


नागणी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नेपाली मूल की सुरमा देवी (52) जाजल में रहती थी। वह बेटे राज के साथ नागणी आई हुई थी। दोपहर करीब 12. 30 नागणी के समीप वह बस में बैठने का इंतजार कर रही थी। तभी चंबा से ऋषिकेश जा रही बस के आने से महिला उसमें बैठने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से देहरादून से भागीरथीपुरम आ रहे शिवम चमोली (19) पुत्र सुरेश चमोली की बाइक की चपेट में महिला आ गई। टक्कर लगते ही महिला दूर जा गिरी।

काशीपुर हाईवे का मामला: बाइक सवारों ने की फायरिंग, कारोबारी समेत चार दोस्त बाल-बाल बचे
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर नागणी पुलिस चौकी की टीम ने महिला को नरेंद्रनगर अस्पताल ले गई,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया शिवम देहरादून में बीकॉम की पढ़ाई करता है। दुर्घटना में शिवम के पैर में चोट आई है। नरेंद्रनगर अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मृतक नेपाली महिला का परिवार जाजल में स्थानीय लोगों के खेतों में सब्जी आदि का उत्पादन करते हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें