फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: माया देवी विश्वविद्यालय में 39 टीमों ने दिखाया तकनीकी कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 घंटे तक चली हैकाथॉन प्रतियोगिता में नवाचार और समस्या समाधान पर रहा जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। माया देवी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन एल्गोनेक्स 1.0 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की 39 टीमों ने प्रतिभाग कर तकनीकी नवाचार, रचनात्मकता और समस्या समाधान कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और तेलंगाना समेत कई राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वाइस प्रेसिडेंट प्रो. तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो. आशीष सेमवाल और अन्य अतिथियों ने किया। स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस की ओर से आयोजित हैकाथॉन में प्रतिभागियों ने विभिन्न तकनीकी परियोजनाओं पर काम किया। निर्णायक मंडल में राजीव कुमार, कुलदीप तिवारी, कुशाग्र शर्मा, सौरभ द्विवेदी और निशा पाल शामिल रहे। उन्होंने प्रोजेक्ट की उपयोगिता, तकनीकी ज्ञान और नवाचार के आधार पर टीमों का मूल्यांकन किया। डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.) आरबी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 30 घंटे तक चलेगी। विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर रजिस्ट्रार अंबिका जुयाल, प्रिंसिपल बीएड डॉ. सीता जुयाल, किशोर भट्ट सहित विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल, डीन और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें