फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडर वैली में सफाई कर लौटा पर्वतारोहियों का दल, घाटी से जमा किया 426 बोरा कूड़ा

Wed, 21 Aug 2019 03:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
विज्ञापन

भारतीय पर्वतारोहण संस्थान और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वच्छ भारत पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पिंडर वैली में सफाई कर दल लौट आया है। दल को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री किरन रिजिजू ने 26 जुलाई को दिल्ली से रवाना किया।

विज्ञापन


दल के सदस्यों ने पिंडर वैली  क्षेत्र से 426 बोरे अजैविक कूड़ा, प्लास्टिक रेपर, प्लास्टिक और शीशे की बोतलें आदि एकत्र कर नगरपालिका बागेश्वर को निस्तारण के लिए सौंपा।

विज्ञापन

चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया

दल के सदस्य बासू पांडेय ने बताया कि ग्राम सभा खाती, राइंका खाती, सूपी, ऐंजल एकेडमी कपकोट में छात्र-छात्राओं को वेस्ट मैनेजमेंट, आपदा प्रबंधन और उपलब्ध संसाधनों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्ट्रेचर, हैंड सीट बनाना, प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही खाती और सूपी में चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। टीम लीडर पुरमल सिंह धर्मसत्तू के निर्देशन में भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के पांच, नेहरू युवा केंद्र के नौ और राष्ट्रीय सेवा योजना के 14 युवा शामिल रहे। दल में पिथौरागढ़ के भुवन चौबे, चंचल प्रसाद, दीपिका टोलिया, हरीश ऐठानी, हरीश खत्री, शुभम पाकी, मोहित सिंह आदि युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें