फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से लटक गए शिक्षकों के तबादले, ये है वजह

Tue, 14 Jul 2015 03:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों के लिए चौथी बार संशोधित शासनादेश की समय सारणी के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले होने थे, लेकिन ऐन वक्त पर तबादला नियमावली में एक और संशोधन के प्रस्ताव ने तबादले कुछ और समय के लिए लटका दिए। विभागीय अधिकारी तबादलों के लिए देर रात तक इसमें संशोधन के शासनादेश का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


देर रात करते रहे इंतजार
प्रदेश में शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर विभागीय अधिकारियों की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। कुमाऊं मंडल में इसके लिए काउंसलिंग लगभग पूरी हो चुकी है, वहीं गढ़वाल मंडल में सोमवार देर रात तक काउंसलिंग चल रही थी।

जबकि जनपद स्तर पर बेसिक के शिक्षकों की काउंसिलिंग भी पूरी हो चुकी है, लेकिन ऐन वक्त पर नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव के चलते सोमवार को शिक्षकों के तबादले नहीं हो पाए।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वह शिक्षकों के तबादलों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, उन्हें बस शासन की हरी झंडी का इंतजार है।

109 शिक्षकों की काउंसलिंग हुई
दून में सोमवार को बेसिक और जूनियर के 109 शिक्षकों की काउंसलिंग हुई, वहीं अपर निदेशक कार्यालय में देर रात तक प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें