फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शिक्षकों के लिए अच्छी खबर...गोल्डन कार्ड से ओपीडी में  मिल सकती है कैशलेस इलाज की सुविधा

Tue, 31 Dec 2024 05:25 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत 35 हजार से अधिक शिक्षक ओपीडी में कैशलेस सुविधा से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों को गोल्डन कार्ड से ओपीडी में कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकती है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजेगा।

विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत 35 हजार से अधिक शिक्षक लाभान्वित होंगे। शिक्षकों को गोल्डन कार्ड पर अस्पताल में भर्ती होने पर ही कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा के मुताबिक इलाज के लिए पैनल में कई अस्पताल हैं, लेकिन कुछ अस्पतालों में गोल्डन कार्ड होने के बावजूद इलाज की सुविधा नहीं मिल रही। कुछ में स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Jyotish Mahakumbh: नया साल ग्रहों की चाल..चमकेंगे तीन सीएम, पीएम मोदी को लेकर जानें क्या बोले ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन


गोल्डन कार्ड से इलाज के नाम पर शिक्षकों के ग्रेड वेतन से हर महीने 10 फीसदी की कटौती की जा रही है। थापा ने कहा, शिक्षक संगठन इस मसले पर शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान से मिल चुका है। संगठन का कहना है कि शिक्षकों को ओपीडी के पर्चे से लेकर भर्ती होने तक इलाज का पूरा खर्च गोल्डन कार्ड के माध्यम से कैशलेस होना चाहिए।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें