फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ बच्चे ही नहीं अब शिक्षक भी नहीं मार सकेंगे स्कूल से बंक

Fri, 12 May 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,साहिया(देहरादून)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस तरह हर स्टूडेंट्स के स्कूल आने और जाने का लेखा-जोखा ‌शिक्षक अपने पास रखते हैं। उसी तरह ऐसी व्यवस्था लागू हुई है कि अब शिक्षक भी स्कूल से बंक नहीं मार सकेंगे।
विज्ञापन


जौनसार बावर क्षेत्र के ज्यादातर इंटर कॉलेजों और हाईस्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का काम पूरा कर हो चुका है। जिसके चलते अब मास्टर जी बिना बताए स्कूल से बंक नहीं मार सकेंगे। अन्य स्कूलों में भी मशीनों को लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। 
वहीं ग्रामीणों ने इंटर कॉलेज और हाईस्कूल की तर्ज पर प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में भी मशीनों को लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन

मशीन लगने का असर, ‌शिक्षक हुए पाबंद

teacher - फोटो : amarujala
जौनसार बावर क्षेत्र में 30 इंटर कालेज और 33 हाईस्कूल हैं। जिनमें से कालसी विकास खंड में 13 इंटर कॉलेज और 17 हाईस्कूल जबकि चकराता विकास खंड में 17 इंटर कॉलेज और 16 हाईस्कूल हैं। जिनमें से वर्तमान में कालसी विकास खंड के 13 इंटर कॉलेज और 11 हाईस्कूल और चकराता विकास खंड के 17 इंटर कॉलेज और आठ हाईस्कूलों में मशीनों को लगाने का काम पूरा हो चुका है।

सभी मशीनों को बीईओ कार्यालय से जोड़ा गया है। जिससे बीईओ को शिक्षकों की उपस्थिति की रोजाना अपडेट मिल सके।  पीटीए अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान आदि का कहना है कि क्षेत्रीय जनता के आंदोलन के चलते ही स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनों को लगाने का काम किया गया है।

क्षेत्र के ज्यादातर स्कूलों से शिक्षक अनुपस्थित रहते थे। जिसका खामियाजा छात्रों को उठाना पड़ता था, लेकिन अब स्कूलों में मशीनों के लगने के बाद से सभी शिक्षक नियमित रूप से समय पर स्कूल पहुंच रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें