फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के ‘इशारे’ पर हो रहा तबादलों में खेल

Tue, 26 Aug 2014 01:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में तबादलों के नाम पर फिर बड़ा खेल हो गया है। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के अनुमोदन के बाद प्रमुख सचिव एस राजू ने 159 शिक्षकों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


दुर्गम स्कूलों से 72 चहेतों को लाया जा रहा दून
आदेश के तहत पौड़ी, टिहरी और चमोली के दुर्गम स्कूलों से 72 चहेतों को दून लाया जा रहा है। यह हाल तब है जबकि प्रदेश में शिक्षकों की तबादला नियमावली अब तक संशोधित नहीं की जा सकी है। इससे वर्षों से दुर्गम स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के आवेदन पत्र तक नहीं लिए जा रहे हैं।

उन्हें यह कहकर लौटाया जा रहा है कि संशोधन के बाद ही तबादले होंगे। लेकिन चहेतों पर ऐसा कोई नियम लागू नहीं है। हैरत की बात यह है कि जूनियर सहायक अध्यापक और बेसिक हेडमास्टर के पदों पर सिर्फ प्रमोशन के मामलों में ही तबादला किया जाता है, लेकिन यहां इस नियम की भी अनदेखी की गई है।
विज्ञापन


चहेतों के लिए बढ़ाई थी कट आफ डेट
तबादला नियमावली के अनुसार शिक्षा सत्र 2013-14 में शिक्षकों के तबादलों के लिए कट ऑफ डेट 30 दिसंबर रखी गई थी। लेकिन कुछ चहेते शिक्षकों को सुगम में लाने के लिए इसे 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया।

चहेतों को एडजस्ट करने के बाद नियमावली में संशोधन के नाम पर रोक लगा दी गई। लेकिन, इस बीच भी आए दिन तबादलों की सूची जारी की जा रही है।

इतने शिक्षकों के तबादले
- बेसिक के अंतरजनपदीय सहायक अध्यापक- 90
- हेडमास्टर प्राथमिक विद्यालय जनपद स्तर- 13
- हेडमास्टर अंतरजनपदीय- 14
- सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक जनपद स्तर पर- 11
- सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय अंतरजनपदीय- 28

जिन शिक्षकों के तबादलों के आदेश हुए हैं, इसमें कई बीमार और विकलांग हैं। कुछ उच्च संदर्भित मामले भी हैं। शासन ने नियमानुसार ही कार्रवाई के लिए लिखा है। आदेश मंडल और जिलों को भेजकर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक

शासन स्तर पर जारी की गई तबादला सूची हमें मिल गई है। इस मामले में शासन के आदेश और नियमों के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है।
- पद्मेंद्र सकलानी, डीईओ बेसिक, देहरादून

मैं अभी किसी बैठक में हूं। यहां से निकलने के बाद इस मामले पर बात करूंगा।
- मंत्री प्रसाद नैथानी, शिक्षा मंत्री (रात 08:30 बजे, इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें