फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज ने ली महिला की जान

Tue, 26 Aug 2014 01:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज ने एक महिला की जान ले ली। गलत दवाएं देने से हुए इंफेक्शन से महिला की हालत लगातार बिगड़ रही थी।
विज्ञापन


कुछ दिन तक महिला को लगाए कई इंजेक्शन
दस दिन तक दून अस्पताल में रहने के बाद सोमवार देर शाम महिला ने दम तोड़ दिया। कालागढ़ निवासी ब्रह्मवती देवी (60) को कुछ दिन पूर्व बुखार आया। परिजनों के मुताबिक बुखार के बाद उनके कान में दर्द रहने लगा।

20 दिन पूर्व उन्होंने कालागढ़ में ही खुद को डॉक्टर बताने वाले एक व्यक्ति के यहां महिला को दिखाया। कथित डॉक्टर ने ब्रह्मवती के कान में वायरल की वजह से इंफेक्शन होने की बात कही।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक इसके बाद डॉक्टर ने उपचार के नाम पर महिला को लगातार कुछ दिन तक कई इंजेक्शन लगाए। इससे उनके कान में घाव हो गया। यहां तक कि ब्रह्मवती के जबड़े ने भी काम करना बंद कर दिया।

हालत बिगड़ने पर दस दिन पूर्व परिजन ब्रह्मवती को दून अस्पताल लाए। यहां उनका उपचार किया गया, लेकिन सोमवार देर शाम ब्रह्मवती की मौत हो गई।

टिटनेस का इंजेक्शन तक नहीं लगाया
अस्पताल के सर्जन डॉ. आरएस रावत ने बताया कि गहरा घाव होने के बावजूद महिला को कालागढ़ के कथित डॉक्टर ने टिटनेस का इंजेक्शन तक नहीं लगाया था। दून में उन्हें इंजेक्शन दिए गए, लेकिन सेप्टिक बढ़ चुका था।
विज्ञापन


बताया कि फिजीशियन समेत तीन डॉक्टरों की टीम ने उपचार किया, लेकिन महिला की हालत लगातार खराब हो रही थी। उधर, परिजनों ने झोलाछाप के खिलाफ शिकायत देने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें