फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में बारिश का कहर, मकान ढहने से मलबे में दबे शिक्षक की दर्दनाक मौत

Sun, 23 Jul 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : demo
विज्ञापन
पौड़ी के श्रीकोट (पट्टी खांतस्यूं) में मकान ढहने से एक शिक्षक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन और 108 ईएमआरआई सेवा की लापरवाही के चलते समय पर इलाज न मिलने के कारण शिक्षक को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


देर रात एडीएम और तहसीलदार सदर ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। जानकारी के अनुसार पट्टी खांतस्यू के अंतर्गत श्रीकोट गांव निवासी राहुल थपलियाल (24) पुत्र धनेश चंद्र थपलियाल इंटर कॉलेज सीकू में गेस्ट टीचर के रूप में तैनात थे।

राहुल पौड़ी में कमरा लेकर रहते थे। शनिवार को वह अपने घर गए हुए थे। शाम करीब पांच बजे मूसलाधार बारिश की वजह से उनका मकान और उसके नीचे स्थित गोशाला टूटने लगी।
विज्ञापन


मवेशियों को बचाने के लिए राहुल गोशाला के अंदर घुस गए। इसी दौरान, दीवारें पूरी तरह से ढह गई और राहुल वहीं फंस गए। परिजनों और ग्रामीणों ने राहुल को निकालने की कोशिश की और 108 सेवा को सूचना दी।

आरोप है कि सूचना के बावजूद काफी देर तक न तो एंबुलेंस आई और ना ही जिला आपदा प्रबंधन का कोई स्टाफ। रात करीब साढ़े आठ बजे परिजन किसी तरह राहुल को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए। 108 सेवा की एंबुलेंस आधे रास्ते में उन्हें मिली। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें