आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप बंगाली ने पत्थरों से पीटकर आरोपी पांडे (35) की हत्या कर दी। शराब के नशे में धुत रहे प्रदीप बंगाली ने ही क्षेत्र के लोगों को इस बारे में जानकारी दी और घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहा।
सूचना मिलने पर एसओ हरिओमराज चौहान घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि मृतक के चेहरे पर पत्थर से कई वार किए गए थे और उसके सिर की हड्डी तक बाहर निकल आई थी।
क्षेत्र के ही रहने वाले प्रवीन पुत्र पन्ना लाल ने प्रदीप बंगाली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि मृतक चाय विक्रेता पांडे अपने आप को मुरादाबाद का निवासी बताता था।
उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी प्रदीप बंगाली मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। दोनों ही कई साल से यहां रह रहे थे। उनके बीच में पूर्व में भी कहासुनी हो चुकी थी। बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।