नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल अपनी टीम के साथ केदारनाथ पहुंच गए हैं। टीम को मंगलवार सुबह चॉपर ने केदारनाथ में उतारा।
पढ़ें, वाहन चोरों का गैंग गिरफ्तार, 22 बाइकें बरामद
अब टीम रेकी करते हुए नीचे की ओर पैदल आ रही है। वहीं, केदारनाथ टास्क फोर्स का नेतृत्व कर रहे डीआईजी जीएस मार्तोलिया पुलिस की टीम के साथ बुधवार को केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली तक जाएंगे।
सरकार ने किया है गठन
मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग के रामबाड़ा से केदारनाथ ट्रैक के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। इसमें एनआईएम और पुलिस के पर्वतारोही शामिल है।
पढ़ें, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने मुश्किलें बढ़ाई
टास्क फोर्स को यात्रा के मद्देनजर व्यवस्थाओं की तैयारी करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिम्मेदारी संभालने के बाद डीआईजी मर्तोलिया और कर्नल कोठियाल ने 22 फरवरी को केदारनाथ का हवाई सर्वेक्षण किया था। जबकि सोमवार से टास्क फोर्स ने गुप्तकाशी में डेरा डाल दिया है।
टीम में है ग्यारह सदस्य
सोमवार को डीआईजी और प्रधानाचार्य ने दोबारा केदारनाथ का हवाई सर्वेक्षण कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। मंगलवार को चॉपर से कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम केदारनाथ पहुंची।
पढ़ें, ‘पापा हमारी गाड़ी गिर गई हमें बचा लो..’
डीआईजी मर्तोलिया ने बताया कि टीम पैदल मार्ग का निरीक्षण करते हुए नीचे उतर रही है। टीम अपने साथ रात बिताने के लिए टेंट और अन्य जरूरी सामान ले गई है। वह स्वयं बुधवार को पैदल मार्ग का निरीक्षण करते हुए भीमबली की ओर जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक मार्ग का निरीक्षण कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।