फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनके आगे झुकी इंडोनेशिया की सबसे ऊंची चोटी

Thu, 27 Mar 2014 11:04 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एवरेस्ट विजेता जुड़वां बहनों ताशी मलिक और नुंग्शी मलिक ने एक और रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम तय

दून की इन बेटियों के कदमों के आगे इस बार इंडोनेशिया की सबसे ऊंची चोटी कार्सटेंज पिरामिड झुक गई। इसके साथ ही इस चोटी को फतह करने वाली वे दुनिया की पहली जुड़वां बहनें बन गईं।

19 मई 2013 को दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली ताशी-नुंग्शी का नाम लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो चुका है।

कार्सटेंज पिरामिड पर लहरा दिया तिरंगा

अब 19 मार्च की सुबह 8:23 बजे जुड़वां बहनों ने दस पर्वतारोहियों के दल के साथ इंडोनेशिया की सबसे ऊंची चोटी (4884 मीटर) कार्सटेंज पिरामिड पर तिरंगा लहरा दिया। ताशी-नुंग्शी ने इस चोटी पर पर्वतारोहण की शुरुआत 12 मार्च को की थी।

पढ़ें, राज्य कर्मचारियों को मिला दस प्रतिशत डीए का तोहफा

इस अभियान में उनके साथ पाकिस्तान की समीना बेग भी शामिल रही। समीना ने ताशी-नुंग्शी के साथ एवरेस्ट भी फतह किया था।

इस चोटी के बाद ताशी-नुंग्शी दुनिया की पांच सबसे ऊंची चोटियों को फतह कर चुकी हैं। बुधवार को दोनों बहनों ने पिता कर्नल वीरेंद्र मलिक को दी।

आस्ट्रेलेशिया भी है पहचान
एशिया महाद्वीप के दक्षिणी छोर स्थित इंडोनेशिया की यह चोटी प्रशांत महासागर में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के नजदीक स्थित है। ऐसे में आस्ट्रेलिया और एशिया के संयोग के तौर पर यह क्षेत्र आस्ट्रेलेशिया के तौर पर भी जाना जाता है।

गिनीज बुक में शामिल होगा रिकार्ड

कर्नल मलिक ने बताया कि ताशी-नुंग्शी के लिए कार्सटेंज की चढ़ाई बड़ी मुश्किल रही। ताशी ने उन्हें बताया कि इस पर्वत चोटी का रास्ता बेहद संकरा और खड़ी चढ़ाई वाला है।

पढ़ें, वोट मांगने पहुंचे खेल मंत्री को दिखाया आईना

रास्ते में कई जगह गहरे कीचड़ के गड्ढे मिलते हैं। यह चोटी इतनी मुश्किल है कि वर्ष 1962 से अब तक यहां सिर्फ 350 लोग ही चढ़ने में कामयाब रहे हैं। मलिक का कहना था कि एवरेस्ट का अनुभव दोनों बेटियों के काम आया।

बताया कि इस चोटी और इसके आसपास का पूरा क्षेत्र खनन से जुड़ा है। यहां दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खान और दुनिया की तीसरी बड़ी तांबे की खान मौजूद है। यह क्षेत्र गैर्सबर्ग माइन के नाम से जाना जाता है।

पढ़ें, दून की बेटी बनी गढ़वाल यूनिवर्सिटी की टॉपर

ताशी और नुंग्शी मलिक के पिता कर्नल वीरेंद्र मलिक ने बताया कि लिम्का बुक के बाद उनकी बेटियों का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी शामिल हो सकता है।

बताया कि गिनीज बुक की ओर से उन्हें इस संबंध में पत्र मिल चुका है। जल्द ही बुक में ताशी-नुंग्शी की कामयाबियों को शामिल किया जाएगा। उनका रिकार्ड विभिन्न चोटियों को फतह करने वाली पहली जुड़वां बहनों के तौर पर दर्ज होगा।
विज्ञापन

ये चोटियां की फतह

- माउंट एवरेस्ट
- किलिमंजारो, अफ्रीका
- एलब्रुस, यूरोप
- अकानकागुआ, साउथ अमेरिका
- कार्सटेंज पिरामिड, आस्ट्रेलेशिया

अब इन पर नजर
- मैकेनले पर्वत, नॉर्थ अमेरिका
- माउंट विनसन, अंटार्कटिका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें