यदि आपको पसंदीदा मोबाइल नंबर चाहिए तो बोली लगा सकते हैं। बीएसएनएल ने आरटीओ की तर्ज पर वेबसाइट से खास पहचान वाले नंबरों का ई-ऑक्शन शुरू किया है।
पढ़ें, उत्तराखंड पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम तय
नंबर का बेस प्राइस पैटर्न के हिसाब से 10 से 25 हजार रुपए तक है। उत्तरांचल जोन के लिए पसंदीदा नंबर की बोली हर माह 1-10 तारीख तक लगती है।
इस वक्त आंध्र प्रदेश, कर्नाटक जोन में बोली लगाई जा सकती है। देश भर में प्रीमियम फैंसी नंबर के लिए सर्किल के हिसाब से बोली का आयोजन किया जा रहा है।
पसंद के हिसाब से छांटा जा सकता है सैंपल पैटर्न
वेबसाइट पर कुल 20 पैटर्न हैं, जिनके आधार पर मोबाइल नंबर लिया जा सकता है।
मसलन, आखिरी के दो डिजिट समान चाहिए या आखिरी के चार नंबर 1234 की शक्ल में या आखिरी पांच नंबर 12345 की शक्ल में।
पढ़ें, राज्य कर्मचारियों को मिला दस प्रतिशत डीए का तोहफा
सैंपल पैटर्न को पसंद के हिसाब से छांटा जा सकता है। बीएसएनएल के उत्तरांचल जोन के वरिष्ठ अधिकारी सुबीर के अनुसार पहचान को आसान बनाने और अंक ज्योतिष में भरोसा रखने वाले ग्राहक इस आक्शन का फायदा उठा रहे हैं।
आम बोली की तरह कई शर्त
एक आम नीलामी की तरह वेबसाइट पर बोली के लिए भी शर्तें हैं। मसलन, खरीदा गया नंबर किसी और को नहीं बेचा जा सकता। रेंटल प्लान समेत अन्य चार्ज अलग से देने होंगे। 12.37 प्रतिशत सर्विस टैक्स चुकाना पड़ेगा आदि।
कुछ यूं हैं नंबरों का पैटर्न
पैटर्न 1
8300000022
8300001234
8300012345
पैटर्न 2
8300010001
8300020002
8300030003
पैटर्न 3
8300081000
8300082000
8300083000
(नोट इसमें आखिरी के डिजिट, बीच के डिजिट उपलब्धता के आधार पर मिल सकते हैं। यह नंबर लाखों में हैं)