फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: टनकपुर पहुंचे सीएम धामी, शरीर पर मिट्टी का लेप लगाकर लिया मृदा चिकित्सा का लाभ

Fri, 18 Nov 2022 03:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर

सार

कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने मृदा चिकित्सा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम ने खुद भी मिट्टी का लेप लगाकर इस पद्धति के लाभ लिया।
विज्ञापन
मृदा चिकित्सा का लाभ लेते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह टनकपुर पहुंचे। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के मौके पर यहां वे सूर्योदय सेवा समिति की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय नेचुरोपैथी एवं योग सम्मेलन में शामिल हुए।

विज्ञापन


उत्तराखंड: सीएम धामी के निर्देश, गांवों में भी होगी कैबिनेट और लगेगी चौपाल, रखे जाएंगे पर्यावरण मित्र

लेकिन इससे पहले उन्होंने मृदा चिकित्सा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम ने खुद भी मिट्टी का लेप लगाकर नेचुरोपैथी पद्धति के लाभ लिया। इसके बाद वे शारदा घाट पहुंचे और घाट का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर पहुंचेंगे। यहां वे मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम धामी ने कहा कि मृदा थैरेपी हमें बचपन की याद दिलाती है। नेचुरोपैथी ऋषि मुनियों के समय से चली आ रही है। कहा कि बीते दिनों कोरोना महामारी ने यह भलिभांति ये परिचय कराया कि इस तरह की थैरेपी किस तरह से उपयोगी है। हमें इसे बढ़ाना देने के लिए आगे आना चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें