फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी स्वरूपानंदः बुद्ध और महावीर के समकालीन थे आद्य शंकराचार्य

Fri, 12 May 2017 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
Shankaracharya - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि आद्य शंकराचार्य को लेकर गलत बयानी की जाती है। बहुत से महामंडलेश्वर और साधु संत शंकराचार्य के अवतरण को 1250 वर्ष पुराना बताते हैं। वास्तव में शंकराचार्य तो बुद्ध और महावीर के समकालीन थे। उन्हें धरती पर आए 2500 वर्षों से अधिक हो चुके हैं।  
विज्ञापन

     
कनखल के शंकराचार्य मठ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जगतगुरू शंकराचार्य ने कहा कि बौद्ध धर्म बनते ही बौद्धों द्वारा सनातन धर्मियों पर अत्याचार प्रारंभ कर दिए। बौद्धों ने बदरीनाथ के मंदिर से भगवान की प्रतिमा उठाकर नारद कुंड में फेंक दी थी।

तब आद्य शंकराचार्य ने उस प्रतिमा को निकालकर स्वयं मंदिर में प्रतिस्थापित किया। इसे मात्र 1250 वर्ष पुरानी घटना बताना गलत है। शंकराचार्य का अवतार हुए ढाई हजार वर्षों से अधिक हो चुके हैं।
विज्ञापन


जगतगुरू शंकराचार्य ने कहा कि मुसलमानों के कुछ संगठन यदि वास्तव में राम मंदिर के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें मुस्लिम लॉ बोर्ड से न्यायालय में चल रहा मुकदमा वापस कराना चाहिए। मात्र प्रस्ताव पारित करने, बैठकें करने अथवा बयानबाजी से कुछ होने वाला नहीं है।

हाल ही में पिरान कलियर सहित देश के अनेक भागों में हुए मुस्लिम मंच के सम्मेलनों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रायोजित हैं। समस्त मुस्लिम समाज जब तक इसी मत का नहीं बनेगा, तब तक मुसलमानों को साथ लिए बगैर मंदिर बनाने में परेशानी आएगी।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें