देशभर में कोरोना वायरस फैलने के बाद मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने अपना आमरण अनशन स्थगित कर लिया है। उन्होंने साध्वी पद्मावती का अनशन भी समाप्त करवा दिया। साध्वी कुछ दिन पहले ही एम्स दिल्ली से हरिद्वार पहुंची थी।
स्वामी शिवानंद सरस्वती ने 10 मार्च को आमरण अनशन यह कहते हुए शुरू किया था की सरकार गंगा की रक्षा करने के लिए संघर्ष करने वाले संतों की आवाज को नहीं सुन रही। उनका कहना था कि मातृ सदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद, साध्वी पद्मावती और ब्रह्मलीन स्वामी सानंद की मांगों को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अनशन शुरू किया था।
स्वामी शिवानंद का कहना है कि उन्होंने अपने चिंतकों के आग्रह अनशन स्थगित किया है। स्वामी शिवानंद सरस्वती ने दोहराया कि गंगा के लिए मातृ सदन का संघर्ष किसी भी रूप में कम होने वाला नहीं है।