फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

उत्तराखंड: कालाढूंगी की सिंचाई नहर में गिरा हाथी का बच्चा, बाहर न निकल पाने से हुई मौत

Sun, 29 Mar 2020 02:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी
हाथी के बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कालाढूंगी में एक हाथी का बच्चा नहर में गिर गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से वन कर्मियों ने मृत हाथी के बच्चे को नहर से निकाला।



जानकारी के अनुसार, कालाढूंगी में वन निगम डिपो में गुलजारपुर बंकी के पास शानिवार की शाम को जंगल से हाथियो का एक झुंड गांव में घुस गया था। इसके बाद जब हाथी वापस जंगल की तरफ लौट रहे थे तो वहां एक हाथी का बच्चा सिंचाई नहर में गिर गया। इस दौरान हाथियों ने उसे बाहर निकालने के लिए नहर को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

इसके कारण चकलुवा, विदरामपुर, देवीपुरा, सकतपुर, हरिपुरा, नरीपुरा आदि गांवों में सिंचाई का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने विभाग को इसकी सूचना दी और शीघ्र ही नहर मरम्मत की मांग की है। वन विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर हाथी के बच्चे के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें