फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: स्वामी रामभद्राचार्य महाराज बोले- मैं स्वस्थ हूं, जल्द करुंगा ये काम...सीएम धामी ने भी जाना हाल

Sat, 03 Feb 2024 09:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

स्वामी रामभद्राचार्य की हालत में सुधार है। सीएम धामी सहित कई भक्त उनका हालचाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य के ठीक होने की बात कही। 
विज्ञापन
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का हालचाल जानने पहुंचे सीएम धामी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की हालत में सुधार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्रियों और भक्तों ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

विज्ञापन


तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की यूपी के हाथरस में कथा सुनाते समय सांस लेने की परेशानी के चलते अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की देर रात आगरा से उनको एयर लिफ्ट कर देहरादून लाया गया। यहां बल्लूपुर स्थित सिनर्जी अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया है।

इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार है। शनिवार सुबह जैसे ही लोगों को रामभद्राचार्य के दून में भर्ती होने की खबर मिली, तो भक्त उनका हाल जानने और दर्शन करने अस्पताल पहुंचने लगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर महाराज से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना।

विज्ञापन

बोले रामभद्राचार्य महाराज- मैं स्वस्थ हूं...

स्वामी रामभद्राचार्य के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद सोशल मीडिया पर सूचनाएं प्रसारित हुईं। तबीयत में सुधार होने के बाद स्वामी रामभद्राचार्य ने अपने फेसबुक पेज से वीडियो जारी किया है। इसमें कहा, वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अनावश्यक खबरों पर ध्यान न दें। कहा, वह अपने शिष्य के यहां देहरादून में विश्राम कर रहे हैं। जल्द ही कथा की गंगा में स्वयं बहने और आपको बहाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं दें।

ये भी पढ़ें...खूनी बेटे का कबूलनामा: अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची पिता की हत्या की साजिश...घर में घुसकर बरसाई गोली

सोशल मीडिया पर स्वस्थ होने की कामना

स्वामी रामभद्राचार्य की हालत बिगड़ने के बाद देशभर में भक्तों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। शुक्रवार से ही सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार पोस्ट होती रही। सोशल मीडिया पर लोग दिनभर उनके स्वस्थ होने की कामना करते रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें