गोध्वज यात्रा राजधानी देहरादून पहुंची
गोमाता को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने के लिए देश में चल रही गो ध्वज यात्रा शनिवार को दून पहुंची। यहां पास ही स्थित एक गोशाला में गोध्वज स्थापित किया गया। यहां से फिर आयोजन स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद गार्डन में भारतीय गो क्रांति मंच की ओर से धर्मसभा आयोजित की गई। इसमें गोमाता को राष्ट्रमाता को सम्मान दिलाने की हुंकार भरी गई।
दिल्ली में गोपाष्टमी पर होगा सम्मेलन
गोध्वज स्थापना भारत यात्रा के बाद अब गोपाष्टमी पर दिल्ली में तीन दिवसीय एक सम्मेलन होगा। संत गोपालमणि महाराज ने कहा, आज तक किसी भी पार्टी ने गो हत्या को नहीं रोका। ये 100 करोड़ हिंदुओं पर कलंक है। कहा, मतदान उसे ही करें जो गोमाता को राष्ट्रमाता, राज्यमाता का सम्मान दे।
ये रहे मौजूद
जगदगुरु शंकराचार्य आश्रम के पीठाधीश्वर सहजानंद महाराज, महंत कृष्णा गिरी महाराज, गोक्रांति मंच के संरक्षक बलबीर सिंह, सूर्यकांत धस्मामा, रवि गिरी महाराज, शूरवीर सिंह, मनोहर लाल जुयाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, यशवंत रावत, आनंद सिंह, रविंद्र सिंह, प्रीतम भरतवाण, मंजू नौटियाल, राम भूषण बिजल्वाण, बाबी पंवार आदि।