फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 : उत्तराखंड के निकायों की रैंकिंग में सुधार, सर्वश्रेष्ठ होने का इंतजार

Fri, 21 Aug 2020 01:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में इस बार प्रदेश के निकायों की रैंकिंग अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर रही है। पिछले साल की तुलना में स्वच्छता रैंकिंग में सुधार तो हुआ है। लेकिन स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ आने का इंतजार है। इसके लिए निकायों को स्वच्छता सर्वे के मानकों पर खरा उतरने के लिए और मेहनत करनी होगी। 

विज्ञापन


इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में देश भर के 4242 निकायों और 62 छावनी परिषदों ने भाग लिया। एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेेेेणी में देश के 471 शहरों में देहरादून शहर को 124वीं रैंक मिली है। वहीं, रुड़की को 131, हल्द्वानी को 229, हरिद्वार को 244, काशीपुर को 139, रुद्रपुर को 316वीं रैंक मिली है। पिछले साल की तुलना में इन शहरों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। 

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि प्रदेश के सभी निकायों में 1190 वार्डों से घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रीकरण किया जा रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन 1640 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्रित होता है। स्वच्छता सर्वेक्षण में मानकों को पूरा करने में जहां कमी रह गई है। उन्हें दूर कर अगले साल प्रदेश की निकायों का और बेहतर प्रदर्शन रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नार्थ जोन के 98 शहरों में रामनगर का 18 वां स्थान

सर्वेक्षण में पांच हजार से एक लाख तक आबादी वाले नार्थ जोन के 98 शहरों में नैनीताल जिले के रामनगर को 18 वां स्थान मिला है। वहीं, ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर को 56, पिथौरागढ़ शहर को 58 वां स्थान मिला है।

25 से 50 हजार आबादी वाले 191 शहरों में नैनीताल को 68, सितारगंज को 106वीं रैंक मिली है। 25 हजार से कम आबादी वाले 720 शहरों में टिहरी जिले के मुनिकीरेती को 12, रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ को 41, नैनीताल जिले के भीमताल को 50, टिहरी जिले के नरेंद्र नगर को 58 वां स्थान मिला है। 

गंगा निकायों में गौचर को तीसरा स्थान

देश भर के 92 गंगा निकायों की श्रेणी में प्रदेश के 12 निकायों को बेहतर प्रदर्शन रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार गौचर की रैंकिग पहले स्थान से घट कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। जोशीमठ को चौथा, रुद्रप्रयाग पांचवां, श्रीनगर को छठा, गोपेश्वर को आठवां, मुनिकीरेती को 11वां, बड़कोट को 12वां, कर्णप्रयाग को 13वां, कीर्तिनगर को 18वां, देवप्रयाग को 20वां, नंदप्रयाग को 22वां और टिहरी को 28 वां स्थान मिला है। 

बेहतर काम के लिए ये कर्मचारी सम्मानित 

स्वच्छता सर्वेक्षण में निकायों का मार्गदर्शन और उत्कृष्ट कार्य के लिए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कर्मचारियों को सम्मानित किया है। इसमें अपर निदेशक शहरी विकास अशोक कुमार पांडे, संयुक्त निदेशक कमलेश मेहता, अधीक्षण अभियंता रवि पाण्डेय, राज्य मिशन प्रबंधक रवि शंकर बिष्ट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं आईईसी विशेषज्ञ कमल भट्ट, एमआईएस विशेषज्ञ, राकेश कुमार, कनिष्ठ सहायक, उपेंद्र सिंह तड़ियाल एवं अनुज गुलाटी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें