फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2020 : तीसरे दिन भी केदारनाथ यात्रा का संचालन ठप, जोखिम भरा बना बदरीनाथ हाईवे

Fri, 21 Aug 2020 09:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रुक-रुककर हो रही बारिश और यात्रा पैदल मार्ग के गौरीकुंड के घोड़ा पड़ाव व छौड़ी गदेरे में भूस्खलन से बाधित होने के कारण केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी संचालित नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather Today : कुछ जिलों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग मुनकटिया में पहाड़ी से गिरे बोल्डरों के कारण अवरूद्ध है। 

बदरीनाथ हाईवे क्षेत्रपाल और लामबगड़ में बंद है। हालांकि यहां हाईवे बार-बार खुल रहा है और बंद हो रहा है। जिससे हाईवे जोखिम भरा बना हुआ है। गंगोत्री हाईवे डबरानी के पास और यमुनोत्री हाईवे पालीगाड़ और सिलाई बैंड के पास अवरुद्ध है। मार्ग खोलने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनप्रयाग में रोके गए यात्री

केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी संचालित नहीं हो पाई है। प्रशासन व पुलिस द्वारा सोनप्रयाग में ही यात्रियों को रोक दिया गया। जबकि केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को एसडीआरएफ द्वारा सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचा दिया गया है।

बृहस्पतिवार तड़के से घोड़ा पड़ाव व छौड़ी गदेरा में भूस्खलन से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था। यहां पर पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर व मलबा गिरता रहा। इस दौरान धाम जाने के लिए पहुंचे 20 से अधिक यात्रियों को प्रशासन द्वारा सोनप्रयाग में ही रोका गया।

अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण पैदल मार्ग चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली और छानी कैंप में भी काफी संवेदनशील बना हुआ है। इन स्थानों पर पहाड़ियों से पत्थर गिरने व भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। साथ ही हिमखंड वाले स्थानों पर कीचड़ से फिसलने का खतरा भी हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें