इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में भी रुड़की नगर निगम चौथे स्थान पर है। बता दें कि पिछली बार रुड़की नगर निगम को प्रदेश में पहली रैंक मिली थी। इस बार भी रुड़की शहर प्रदेश में फीडबैक में पहले नंबर पर पहुंच चुका है।
अभी नगर निगम को वोटिंग करने के लिए दो दिन का समय और बचा है। नगर निगम के अधिकारी इन दो दिनों में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने के लिए शहरवासियों से अपील कर रहे हैं। साथ ही कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से वोटिंग करवा रहे हैं।
मंगलवार शाम तक रुड़की नगर निगम स्वच्छ फीडबैक सर्वेक्षण में देश में चौथे नंबर पर आ गया था। अभी 31 जनवरी तक वोटिंग होनी है। उम्मीद है कि इस बार भी रुड़की प्रदेश में सिरमौर बनकर चौका लगाएगा।
-चंद्राकांत भट्ट, एसएनए, नगर निगम, रुड़की