महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विकासनगर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में ‘कौमी एकता ,संविधान बचाओ’ यात्रा निकाली। उन्होंने बताया कि इन दिनों जिस तरह से देश में भय का माहौल बना हुआ है। उसे देखते हुए लोगों को संविधान बचाने के लिए आगे आना चाहिए। कुछ लोग देश को बांटना चाहते हैं। हमें इससे आगे बढ़कर सोचना होगा। उधर, हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने भी बापू को श्रद्धांजलि आर्पित की।
वहीं अंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में महामंत्री विपिन खंडूरी और अरुण खरबंदा के द्वारा आयोजित गांधी पार्क में बापूर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि गांधीजी के सपनों को साकार करने के लिए मोदी सरकार काम कर रही है। गांधीजी ने जिस रूप में नए भारत का निर्माण सोचा था उसी ओर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगा है। कार्यक्रम में हरीश डोरा, आरसी नागरथ और शक्ति केंद्र के संयोजक मंडल की कार्यकारिणी उपस्थित रही।