फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत

Fri, 31 Oct 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी के जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में सिविल इंजीनियरिंग कर रहे एक छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। शुक्रवार सुबह छात्र बिस्तर में अचेत पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन के अनुसार चंपावत जनपद के टनकपुर निवासी 19 वर्षीय मृदुल भारद्वाज पुत्र नरेश प्रकाश भारद्वाज जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा था। मृदुल केदार हॉस्टल के कक्ष संख्या डी 107 में रहता था।

बताया गया कि वह दीपावली अवकाश के बाद बृहस्पतिवार सुबह ही कॉलेज में आया था। दिन में उसने अपनी क्लास भी ज्वाइन की। रात को काफी देर तक पढ़ाई करने के बाद वह सो गया था।
विज्ञापन

कमरे में पड़ा था अचेत, रुममेट ने देखा

शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे मृदुल के मोबाइल पर घर से फोन आया, जिसे उसने रिसीव नहीं किया। काफी देर तक फोन रिसीव न होने पर उसके साथ रहने वाले छात्र ने फोन रिसीव करने के लिए उसे उठाने की कोशिश तो उसने देखा कि वह अपने बिस्तर में अचेत पड़ा है। उसने इसकी सूचना हॉस्टल वार्डन और कॉलेज प्रशासन को दी।

चीफ वार्डन वीएम मिश्रा और हास्टल वार्डन मौके पर पहुंचे। छात्र को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चीफ वार्डन वीएम मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दे दी गई है। छात्र के शव को जिला अस्पताल में रखा गया है।

पौड़ी थाने के एसएसआई चंद्रमोहन ने बताया कि परिजनों के पौड़ी पहुंचने के बाद ही शव का पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि छात्र का मुंह अंदर से नीला पड़ा है। उसकी उंगलियां भी नीली पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

छात्र की मौत से कॉलेज में सन्नाटा

हॉस्टल में छात्र की मौत से कॉलेज परिसर में सब स्तब्ध हैं। केदार हॉस्टल में उसके साथी छात्रों के अनुसार मृदुल ने बृहस्पतिवार को घर से आने के बाद रोज की तरह क्लास ज्वाइन की। रात में भी काफी देर रात तक वह पढ़ रहा था। उसके चेहरे में किसी तरह का तनाव नहीं था। सुबह जब उसे बिस्तर में अचेत अवस्था में देखा तो सभी के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई।

दोस्तों का कहना
मृदुल पढ़ाई में अव्वल रहता था। इसके साथ-साथ काफी व्यवहारकुशल था। सुबह उसके मोबाइल में उनके घर से फोन आया। फोन रिसीव न होने पर हम उसे उठाने गए तो वह अचेत पड़ा मिला।
-अपूर्व मिश्रा, केदार हास्टल में मृदुल का रूममेट छात्र

मृदुल पढ़ाई में तेज होने के साथ-साथ काफी साधारण छात्र था। कभी किसी छात्र से मजाक नहीं करता था। इस घटना से सभी छात्र स्तब्ध हैं।
-पंकज कुमार, मृदुल का सहपाठी, घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज

मृदुल बृहस्पतिवार को सुबह कालेज आया था। दिन में उसने क्लास भी ज्वाइन की। रात काफी देर तक पढ़ाई की। सुबह वह अचेत अवस्था मिला। जिससे हम सभी आश्चर्य चकित हैं।
-पवन कुमार पंत, वार्डन केदार हास्टल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें