बीजिंग और लंदन ओलंपिक के पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने अभी पेशेवर कुश्ती में जाने से इनकार कर दिया है। सुशील कुमार ने कहा कि हाल ही में वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यू डब्ल्यू ई) के शीर्ष अधिकारियों ने मुझसे मुलाकात की थी, लेकिन अभी मेरा इरादा पेशेवर कुश्ती में जाने का नहीं है।
विज्ञापन
2 of 7
कोच के साथ सुशील
- फोटो : AmarUjala
भारत के दोहरे ओलंपिक पदकधारी पहलवान सुशील कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी कुश्ती लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा। कहा कि वह कुश्ती खेलना जारी रखना चाहते हैं। वहीं, कोच सतपाल ने कहा कि सुशील कुमार ने मेरी भूख मिटायी है।
विज्ञापन
3 of 7
Sushil Kumar
- फोटो : AmarUjala
ओलंपिक पदकधारी सुशील कुमार और कोच सतपाल शनिवार को यहां हैरिटेज स्कूल के 63वें वार्षिकोत्सव समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इससे पूर्व वह पत्रकारों से मुखातिब हुए।
4 of 7
सुशील कुमार
- फोटो : getty
इस दौरान सुशील ने कहा कि फिलहाल कुश्ती पर ध्यान है और कुश्ती लड़ रहा हूं। अभी प्रोफेशन में जाने का कोई विचार नहीं है। उन्होंने युवाओं को कुश्ती की ओर जाने के लिए प्रोत्साहित किया। गौरतलब है कि डब्ल्यूडब्ल्यूई के शीर्ष अधिकारी से मुलाकात के बाद सुशील के प्रोफेशनल रेसलिंग में जाने की चर्चाएं उठने लगी थीं।
विज्ञापन
5 of 7
सुशील कुमार
- फोटो : getty
सर्जिकल स्ट्राइक पर देश को एकजुट होकर आतंक को खत्म करने की बात कही। वहीं, कोच सतपाल ने कहा कि पहले भारत के खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ियों से डरते थे। मगर यहां के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया है। यही कारण है कि अब सुशील कुमार जैसे खिलाड़ियों से विदेशी खिलाड़ी डरने लगे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
sushil kumar
ओलंपिक पदक की थी भूख
कोच सतपाल ने कहा कि 50 साल हो गए कुश्ती करते, सब कुछ मिला। मगर भूख थी ओलंपिक में पदक की। जो सुशील ने पूरी की। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को लक्ष्य बड़ा रखना चाहिए और उसके अनुसार मेहनत करनी चाहिए।
सुशील कुमार वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत, 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लगातार दो ओलंपिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।