फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून शहर में चल रहा सर्वे का काम, जल्द आएगा जोनल और मास्टर प्लान 2041

Wed, 07 Oct 2020 02:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अनिल चन्दोला , अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून शहर का सुंदर दृश्य - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

देहरादून शहर का मास्टर प्लान 2041 और नया जोनल प्लान अगले साल 2021 के मई-जून में आएगा। इसके लिए इन दिनों शहर में सर्वे का काम चल रहा है। इसमें मौजूदा मास्टर प्लान और जोनल प्लान की खामियों को भी दूर किया जाएगा।

विज्ञापन


शहर के मौजूदा मास्टर प्लान 2040 और जोनल प्लान में बड़े पैमाने पर खामियां मिली थीं। जहां कई जमीनों के लैंड यूज गलत दर्शा दिए गए, वहीं खसरा नंबर से जुड़ी भी बहुत सारी गड़बड़ियां सामने आईं। मास्टर प्लान में कई इलाकों में 30 फीट तक चौड़ी सड़क दिखाई गई जबकि वहां मौके पर 12 या 15 फीट की सड़क ही मौजूद है। इसी तरह कई ऐसे इलाके जो पूरी तरह आवासीय हैं, उन्हें व्यवसायिक या कृषि दर्शाया गया।

इसके आधार पर बने जोनल प्लान में शहर के कई प्रमुख हिस्सों और बिल्डिंगों को गायब तक कर दिया गया। वहीं, जो इलाके दिखाएं भी गए उनमें भी लैंड यूज से जुड़ी गड़बड़ियों की भरमार थी। यहां तक कि लोगों ने गड़बड़ियों पर जो आपत्तियां दर्ज कराईं, उनमें संशोधन तक नहीं किया गया।
विज्ञापन


इन सबके कारण आम लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। लेकिन लेकिन अब जल्द ही इन सब खामियों में सुधार होने की संभावना है। एमडीडीए टाउन प्लानिंग अनुभाग ने शहर के नए मास्टर प्लान 2041 और जोनल प्लान को तैयार करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके लिए इन दिनों शहर में सर्वे का काम चल रहा है। 

दिसंबर में आएगा पहला ड्राफ्ट

दिसंबर तक मास्टर प्लान 2041 और जोनल प्लान का पहला ड्राफ्ट तैयार होने की संभावना है। इसे लोगों के लिए सार्वजनिक किया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की खामी मिलने पर लोग आपत्ति दर्ज करा सकेंगे, जिस पर सुनवाई होगी। आपत्ति सही मिलने पर मास्टर प्लान और जोनल प्लान में उन खामियों को ठीक कर फाइनल ड्राफ्ट तैयार होगा।

बिना सर्वे प्लान बनाने का आरोप

मास्टर प्लान 2040 और जोनल प्लान में बड़े पैमाने पर खामियां मिलने के बाद टाउन प्लानिंग विभाग पर कई आरोप लगे। कहा गया कि विभाग ने बिना फील्ड का सर्वे किए कमरों में बैठकर प्लान तैयार कर दिया। 

देहरादून मास्टर प्लान 2041 और जोनल प्लान के सर्वे का काम चल रहा है। इस बार मास्टर प्लान और जोनल प्लान एक साथ तैयार किए जा रहे हैं ताकि उनमें होने वाली गड़बड़ियों को रोका जा सके। पिछले मास्टर प्लान और जोनल प्लान में जो गड़बड़ियां थी, उनमें भी सुधार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

- गीता खुल्बे, टाउन प्लानर, एमडीडीए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें