अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के आह्वान पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी बुधवार को सांकेतिक रैली निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे। निगम का दावा है इस दौरान सफाई व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के देहरादून शाखा के अध्यक्ष राजेश कुमार और सचिव धीरज भारती ने कहा कि हड़ताल के बारे में मेयर सुनील उनियाल गामा व नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय को जानकारी दी जा चुकी है। न
गर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि कर्मचारियों की रैली से सफाई व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा। संघ के मुताबिक सीमित संख्या में सफाई कर्मचारी जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाएंगे। इसके बाद वह सफाई व्यवस्था में जुट जाएंगे।