फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दो दिन श्रद्धालुओं के लिए नहीं चलेगा सुरकंडा देवी मंदिर का रोपवे, सुरक्षा की दृष्टि से रखा जाएगा बंद

Wed, 09 Nov 2022 11:04 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सुरकंडा रोपवे सेवा शुरू होने के बाद से बीते एक वर्ष में श्रद्धालु कद्दूखाल से महज पांच से दस मिनट में मंदिर तक पहुंच रहे हैं। रोपवे का संचालन कर रही सुरकंडा रोपवे प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि नौ व दस नवंबर को रोपवे का मासिक चेकअप व निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
सुरकंडा देवी रोपवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी के धनोल्टी स्थित सुरकंडा देवी मंदिर का रोपवे दो दिन तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से नौ और दस नवंबर को रोपवे का संचालन मासिक निरीक्षण व जांच के चलते नहीं किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को रोपवे से मंदिर आने की सुविधा का लाभ नहीं मिल सकेगा।

विज्ञापन


सुरकंडा देवी मंदिर जाने के लिए लगभग पांच करोड़ की लागत से बने रोपवे की लंबाई 502 मीटर है। इसकी क्षमता करीब 500 व्यक्ति प्रति घंटा है। सुरकंडा रोपवे सेवा शुरू होने के बाद से बीते एक वर्ष में श्रद्धालु कद्दूखाल से महज पांच से दस मिनट में मंदिर तक पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Earthquake: उत्तराखंड में चार घंटे में दूसरी बार आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले डेढ़ किलोमीटर की चढ़ाई चढ़ने के बाद वह मंदिर पहुंच पाते थे। रोपवे का संचालन कर रही सुरकंडा रोपवे प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि नौ व दस नवंबर को रोपवे का मासिक चेकअप व निरीक्षण किया जाएगा। इस वजह से दो दिन तक रोपवे को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें