निठारी हत्याकांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की फांसी की सजा आजीवन कारावास में बदलने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय से कोली की मां कुंती देवी बहुत गदगद है।
बोली, उसे भगवान पर पूरा भरोसा था। इसी कारण आठ साल बाद भी मेरे बेटे को फांसी नहीं हो सकी। मेरा बेटा निर्दोष है। असली दोषी पंधेर है। उसे कभी न कभी जरूर फांसी की सजा मिलेगी।
सुरेंद्र कोली की मां कुंती देवी को इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले की जानकारी जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह ने दी। जैसे ही मां को बेटे की फांसी की सजा आजीवन कारावास में तब्दील होने की सूचना मिली वह बार-बार भगवान को धन्यवाद देने लगी। कोली की मां बोली उसे पूरा भरोसा है कि उसका बेटा एक न एक दिन जेल से छूट कर आएगा।