फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटक धूप से चढ़ा पारा, खिल उठे चेहरे

Sun, 05 Jan 2014 05:31 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को रुड़की में कोहरा ना होने से मौसम बेहद राहत भरा रहा। दिनभर खिली चटक धूप का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। लोगों ने पूरा दिन धूप में बैठकर रविवार की छु्ट्टी का लुत्फ लिया।
विज्ञापन


दो दिन से मौसम के तेवर काफी तीखे थे। कोहरे और ठंड ने लोगों की कंपकपी छुड़ाई हुई थी। सूर्यदेव भी दोपहर बाद ही दर्शन दे रहे थे लेकिन रविवार को कड़ाके की ठंड और कोहरे से काफी राहत मिली।

शनिवार शाम को था कोहरा
शनिवार शाम से ही कोहरा छाने लगा था जिसे देखकर लग रहा था कि रविवार को घना कोहरा रहेगा। सर्द हवाओं के चलने से मौसम और ज्यादा ठंडा हो गया था लेकिन रविवार को मौसम एकदम साफ नजर आया।
विज्ञापन


कोहरा नहीं होने से सुबह से ही सूर्यदेव ने डेरा जमाए रखा। आसमान पूरी तरह से साफ होने की वजह चटक धूप रही।

बाजारों में रौनक
धूप निकलने से लोगों ने अपने घरेलू कार्य निपटाए। लोगों ने छतों पर बैठकर धूप का मजा लिया। अच्छी धूप और छुट्टी का दिन होने के कारण बाजार में भी अच्छीखासी भीड़ रही। पार्क में भी बच्चों दौड़ते और खेलते नजर आए।

पूरा दिन चटक धूप का असर मौसम के तापमान पर भी दिखाई दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें