टर्नर रोड स्थित एक रिसोर्ट में हिमालयन बज की ओर से आयोजित मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब जीतने वाली स?
हिमालयन बज की ओर सेमिस नॉर्थ इंडिया 2021 और मिसेज उत्तराखंड 2021 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इसमें शिमला की सुहाना लेतका ने मिस नॉर्थ इंडिया 2021 का खिताब जीता, जबकि देहरादून की हिमांशी वर्मा रनर अप और कोटद्वार की उपासना बिष्ट तीसरे स्थान पर रही। वहीं बीना सिंह के सिर मॉडल ऑफ द ईयर और अमीषा राणा को हिमालयन बज दिवा का ताज सजा।
उधर मिसेज उत्तराखंड प्रतियोगिता में प्रतीक्षा ने मिसेज उत्तराखंड 2021 का खिताब जीता। अंकिता को फर्स्ट रनर अप और पारुल सरदाना सेकेंड रनर अप रही। पारुल आर्या को मिसेज बॉलीवुड का ताज पहनाया गया। नेहा सिंह को मिसेज कंजेनियलिटी का खिताब दिया गया। वर्षा गैरोला ने मिसेज टैलेंटेड पर जीत दर्ज की। सोमवार को क्लेमेंटटाउन स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित फिनाले में ब्यूटी पैजेंट की जूरी में फैशन स्टाइलिस्ट गणेश व्यास और फैशन डिजाइनर रिशु शर्मा शामिल रहे। इस मौके पर व्यंकटेश अग्रवाल, दीपा आर्या, गौरवेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।