उत्तराखंड के हल्द्वानी में गन्ने का रस बेचने वाले योगेंद्र गुप्ता के सारे बच्चे टॉपर हैं। पढ़ें, पूरी खबर...
जहां एक तरफ 26 मई को आए उत्तराखंड बोर्ड के परिणामों में इनके छोटे बेटे और बेटी ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई तो वहीं योग्रेंद्र का बड़ा बेटी भी 12वीं में टॉप कर चुका है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में गन्ने का रस बेचने वाले योगेंद्र गुप्ता के बेटे और बेटी ने उत्तराखंड की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।
हत्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में राजेंद्रनगर गली नंबर तीन मलिन बस्ती निवासी योगेंद्र गुप्ता के घर मंगलवार का दिन एक साथ दो-दो खुशियां लेकर आया। उनकी बेटी नीरू गुप्ता ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 90.20 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 17वां स्थान पाया।
खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा नीरू ने कुल 500 में से 451 अंक प्राप्त किए हैं। नीरू को परीक्षा में सबसे अधिक अंक फिजिक्स में 98 मिले हैं, जबकि केमिस्ट्री में 93 और बायो में 93 अंक पाए हैं। इसी तरह हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा में अध्ययनरत सचिन गुप्ता ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 92 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में मुकाम पाने में सफलता हासिल की है।
उसने 500 में 460 अंक पाए हैं। सचिन को परीक्षा में सबसे अधिक अंक 99 साइंस विषय में मिले हैं। नैनीताल रोड स्पोर्ट्स स्टेडियम तिराहे पर कई वर्षों से गन्ने के रस का ठेला लगाकर परिवार पालने वाले योगेंद्र गुप्ता कहते हैं कि भगवान ने उनकी मेहनत को सफल कर दिया है।
वह भगवान से यही दुआ करते थे कि किसी भी तरह बच्चे कुछ बन जाएं। वह आजकल कैटर्स का काम भी करने लगे हैं। इन होनहार बच्चों की मां रानी गुप्ता भी शॉप चलाकर अपने पति का हाथ बंटाती हैं, वह कहतीं हैं कि हमें भगवान ने दो-दो खुशियां एक साथ दी हैं।