फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड टॉप करने के बाद दिप्ती ने खोला अपनी सक्सेज का राज, आप भी जानिए

Mon, 29 May 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
99 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप करने वाली एस दीप्ति ने आख‌िर अपनी सक्सेज का राज खोल ही द‌िया।  उनका मानना है क‌ि अगर इस तरह से पढ़ाई की जाए तो सक्सेज खुद आपके पास आएगी। 
विज्ञापन


द‌िप्ती का कहना है कि पढ़ाई को बोझ मानकर चलने के बजाए अगर रूटीन तौर पर पांच से छह घंटे की पढ़ाई कर ली जाए तो सफलता आसान है।देहरादून में राम विहार निवासी ओएनजीसी में चीफ मैनेजर सेंथिल की बड़ी बेटी एस दीप्ति ने 12वीं में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में नाम रोशन किया है।

कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल की छात्रा दीप्ति ने कंप्यूटर में शतक लगाया है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना औसतन पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी। इतनी पढ़ाई काफी है। दीप्ति ने जेईई मेंस क्वालिफाई करने के बाद जेईई एडवांस की परीक्षा दी है। वह इंजीनियर बनना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉपर टिप्स

-जो भी पढ़ें उसे लगातार रिवाइज जरूर करते रहें।
-काउंसिल और स्कूल जो बुक्स दें, उनसे ही तैयारी करें।
-ट्यूशन अगर जरूरी हो, तभी लें।

रिपोर्ट कार्ड
मैथ्स : 99
कैमिस्ट्री : 97
फिजिक्स : 99
कंप्यूटर : 100
इंगलिश : 98
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें