फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जोजेफ्स एकेडमी बनी फुटबाल चैंपियन

Sat, 05 Oct 2013 01:03 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जोजेफ्स एकेडमी ने एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज कर सब जूनियर ब्वॉयज डीडीसीएसए फुटबाल चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


गुरु नानक एकेडमी में शुक्रवार की शाम सेंट जोजेफ्स एकेडमी का सामना मेजबान स्कूल की टीम से हुआ। मैच के 11वें मिनट में सागर ने गोल कर सेंट जोजेफ्स एकेडमी को 1-0 बढ़त दिलाई। 15वें मिनट में आयुष ने दूसरा गोल दागा।
विज्ञापन


पहले हाफ में 3-0 की बढ़त
शौर्य नेगी ने 23वें मिनट में गोल कर टीम को पहले हाफ में 3-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी और सेंट जोजेफ्स एकेडमी ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य डब्ल्यूआर गार्डनर और जॉन गार्डनर ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर गुरु नानक एकेडमी के प्रधानाचार्य पीएस कालरा, सेंट थॉमस कालेज के प्रधानाचार्य आरवी गार्डनर आदि भी मौजूद थे।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें