देहरादून के स्कूली बच्चे बुधवार को देश के आठवें नंबर पर आने वाले ऋषिकेश पुलिस थाने का भ्रमण करेंगे। उन्हें यह मौका अमर उजाला की ओर से ‘पुलिस की पाठशाला’ के तहत दिया जा रहा है।
इसके तहत बच्चे न केवल पुलिस स्टेशन की कार्यप्रणाली जानेंगे बल्कि उन्हें एसएसपी निवेदिता कुकरेती से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा। इस दौरान बच्चे उनसे सवाल भी पूछेंगे। एसएसपी और दूसरे पुलिस अधिकारी उनका जवाब देंगे।
आप भी देश के नंबर आठ ऋषिकेश थाने, पुलिस की पाठशाला, बच्चों के चुटीले सवाल और पुलिस अrishikesh police station धिकारियों के जवाब अमर उजाला देहरादून के फेसबुक पेज पर लाइव देख सकते हैं। लाइव देखने के लिए फेसबुक सर्च बार में ‘
amarujaladehradun’ सर्च कर पूरा वीडियो लाइव देख सकते हैं।