फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित मेले में छात्रों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में मॉडलों का अवलोकन करते मुख्य अतिथि और निर्णायक मंडल ? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर गणित मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू, पालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा, खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह और प्रबंधक कुलदीप कुमार ने किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने महान गणितज्ञ के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के मैथ मॉडल में विशाल तिवारी ने बाजी मारी। सुनैना दूसरे और रिजुल तीसरे स्थान पर रहीं। चार्ट प्रतियोगिता में काजल, प्रगति और दिव्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया। क्विज में विनय चौरसिया पहले स्थान पर रहे। रितिक नौटियाल दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध में लक्ष्मी, सुजल कांबोज ने बाजी मारी। वंदना, दीपिका जोशी दूसरे और आरती, गौरव तीसरे स्थान पर रहे। कविता में दीक्षा तोमर पहले, नमन गुप्ता, दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। पहाड़ा प्रतियोगिता में शिवम, सुमित, दीपांशी, उल्टी गिनती में विनायक, अंशुल नेगी, सुमित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया।
पेंटिंग में एकता, मनप्रीत, आयुष धीमान क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली में परिधि ने बाजी मारी। शिवानी दूसरे और रंगोली तीसरे स्थान पर रहीं। फूड स्टॉल में अंशिका, एकता, प्रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। आयुषी, सहारा, मनीषा दूसरे और मेघा, तमन्ना, वर्षा तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण में एकता, कुनाल ने बाजी मारी। हिमांशु, महावीर दूसरे और शिवम, अंजली चौहान तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके प्रधानाचार्य उदयराज सिंह, रविंद्र चौहान, प्रेमचंद जैन, सीएस तोमर, अंकित जोशी, मनीष कुमार, अभिषेक गुप्ता, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें