फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज: छात्रों ने प्राचार्य को घेराव तब बढ़ी अंतिम तिथि, पोर्टल में तकनीकी खराबी के चलते हो रहे थे परेशान

Wed, 01 Sep 2021 11:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मंगलवार को छात्रों के घंटों चले प्रदर्शन के बाद देर शाम को कॉलेज प्रबंधन की ओर से पंजीकरण और असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि को दो सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोर्टल में तकनीकी खराबी के चलते डीएवी कॉलेज के स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्र अपना पंजीकरण और असाइनमेंट जमा नहीं करा पा रहे थे। पंजीकरण और असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। ऐसे में गुस्साए छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज प्राचार्य का घेराव कर अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन


मंगलवार को छात्रों के घंटों चले प्रदर्शन के बाद देर शाम को कॉलेज प्रबंधन की ओर से पंजीकरण और असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि को दो सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया।

कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम शंकर ने बताया कि विभिन्न छात्र संगठनों के अनुरोध पर स्नातक प्रथम सेमेस्टर में पंजीकरण और स्नातक एवं स्नातकोत्तर असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि दो सितंबर करने का फैसला लिया गया है। वहीं, जिन विद्यार्थियों के फॉर्म में कोई त्रुटि है तो वह इसी के साथ अपने फार्म में भी सुधार करा सकते हैं। तीन और चार सितंबर को बैंकिंग क्लीयरेंस के चलते पोर्टल बंद रहेगा।
विज्ञापन


छात्र पंजीकरण व असाइनमेंट दोनों ही डीएवी कॉलेज की वेबसाइट www.davpgcollege.in पर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। प्रदर्शन करने वालों में सुमित कुमार, हनी सिसोदिया, यशवंत पंवार, रितिक, ऋषभ, दिव्यांशू आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें